भोपालमध्य प्रदेश

आठ दिन में चौथी बार प्रदेश आ रहे मोदी, दमोह, गुना और मुरैना में जनसभा को करेंगे संबोधित

भोपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लगातार दूसरे दिन मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। बुधवार को वे दमोह, गुना और मुरैना में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। एक हफ्ते में मोदी का यह चौथा मध्यप्रदेश दौरा है। मंगलवार को उन्होंने सीधी में सभा की थी।

पीएम मोदी आज MP के तीन जिलों में दमोह, गुना और मुरैना में जनसभा को संबोधित करेंगे.

ये है पीएम के आज का शेड्यूल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11:30 बजे दमोह में रैली को संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 01:45 बजे गुना में रैली को संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 4:15 बजे मुरैना में रैली को संबोधित करेंगे.

17 नवंबर को होंगे चुनाव
मध्य प्रदेश में 230 सीटों के लिए चुनाव 17 नवंबर को होगा और मतगणना 3 दिसंबर को किया जाएगा. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को विचारधाराओं की लड़ाई बताया और लोगों से बड़ी संख्या में उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button