
दिवाली पर जब घर में मेहमान आते हैं, तो चाय के साथ कुछ मीठा परोसने का मन जरूर करता है. हर बार बाजार की मिठाई लाने के बजाय इस बार क्यों न किचन में ही कुछ नया ट्राई किया जाए?
अगर घर में बच्चे चॉकलेट के शौकीन हैं और बड़ों को ड्राई फ्रूट्स पसंद हैं, तो चॉकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इसे बनाना भी मुश्किल नहीं है और स्वाद ऐसा है कि मिठाई की प्लेट में यह सबसे पहले खत्म हो सकती है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
चॉकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी बनाने के लिए सामग्री
Chocolate Dry Fruit Barfi Recipe: ऐसे बनाएं चॉकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी
1
सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसमें घी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें. अब इसमें दूध और चीनी डालें.
2
चीनी अच्छी तरह घुलने तक इसे चलाते रहें. इसके बाद धीरे-धीरे मिल्क पाउडर डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि इसमें गांठें न पड़ें.
3
जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तो इसमें कोको पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. ध्यान रखें कि आंच धीमी ही रखें, वरना मिश्रण नीचे से चिपक सकता है. अब इसमें कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता और इलायची पाउडर डाल दें.
4
सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं. जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे और एक जगह इकट्ठा होने लगे, तो गैस बंद कर दें. इसे ज्यादा देर तक न पकाएं, नहीं तो बर्फी सख्त हो सकती है.
5
अब एक थाली या चौड़ी प्लेट में थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लें. तैयार मिश्रण को इसमें डालें और चम्मच या स्पैचुला की मदद से बराबर फैला दें. ऊपर से थोड़े कटे हुए पिस्ता और बादाम डालकर हल्के हाथों से दबा दें.
6
मिश्रण को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें. इसके बाद करीब 30-40 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि यह अच्छी तरह सेट हो जाए. अब चाकू की मदद से मनचाहे आकार में बर्फी काट लें.
मेहमानों को परोसें चॉकलेट बर्फी
स्वादिष्ट चॉकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी को आप एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में स्टोर करें. दिवाली पर इसे मेहमानों को परोस सकते हैं या मिठाई के डिब्बे (Chocolate Dry Fruit Barfi Recipe) में सजाकर रिश्तेदारों को भी दे सकते हैं. चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स का यह मेल त्योहार की मिठास को और बढ़ा देगा.



